सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी
जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026/sns/- तहसील कार्यालय अकलतरा स्थित सेवा सेतु केन्द्र आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सहज एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने में सहायक बन रहा है। इसी क्रम में ग्राम फरहदा निवासी श्री रामप्रसाद मरार, पिता स्वर्गीय पृथ्वीराम मरार ने अपनी दोनों पुत्रियों रीमा एवं चमेली देवी की छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने आवेदन किया था। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उन्हें शीघ्र ही आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। आय प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से उनकी दोनों पुत्रियों को शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होगी। श्री मनमोहन बिंझवार के लिए सेवा सेतु केन्द्र की यह सुविधा राहत देने वाली साबित हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।