राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रचार-प्रसार हेतु पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आईटीआई में होगा जागरूकता कार्यक्रम

अम्बिकापुर, 13 अक्टूबर 2026/sns/-  कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अम्बिकापुर तथा 15 अक्टूबर 2026 को आईटीआई, अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के उद्देश्य एवं प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा विद्यार्थियों को इसमें सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

About The Author