जिला अस्पताल में परिजनों ने किया नेत्रदान, दिया मानवता संदेश

बलौदाबाजार,13 अक्टूबर 2026/sns/- जिला अस्पताल बलौदाबाजार में नेहरू चौक बलौदा बाजार निवासी स्व. संजय जैन के परिजनों ने उनकी मृत्यु के उपरांत मानवता की मिसाल पेश करते हुए नेत्रदान कराया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला अंधत्व नोडल अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक वर्मा के मार्गदर्शन में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कमली सोनवानी द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया के अंतर्गत दिवंगत नेत्रदाता के नेत्रगोलक को सुरक्षित रूप से शरीर से बाहर निकाला गया ।

दिवंगत नेत्रदाता स्व. संजय जैन के धर्मपत्नी रीना जैन सहित उनके समस्त परिवारजनों का इस पुनीत कार्य में विशेष सहयोग रहा। उनके परिवार द्वारा शोक की घड़ी में नेत्रदान का निर्णय लेकर समाज के समक्ष मानवता एवं संवेदनशीलता की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की गई है।
क्रमांक /66

About The Author