त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली मुद्रण की निविदा तिथि 16 अक्टूबर तक बढ़ी

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 13 अक्टूबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली मुद्रण हेतु आमंत्रित निविदा की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा जारी सूचना के अनुसार निर्वाचक नामावली मुद्रण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। निर्धारित शर्तों का पालन नहीं होने के कारण निविदा की तिथि 16 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाई गई है।

प्राप्त निविदाएं 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में खोली जाएंगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा जारी सूचना के अनुसार निविदा प्रपत्र का मूल्य 100 रुपये निर्धारित है। निविदा से संबंधित नियम एवं शर्तें पूर्व में 30 सितंबर 2026 को प्रकाशित निविदा सूचना के अनुसार यथावत रहेंगी।

About The Author