खरीफ 2026 की समीक्षा एवं रबी 2026-27 की कार्य योजना निर्धारण के लिए संभाग स्तरीय बैठक 22 अक्टूबर को
अम्बिकापुर, 14 अक्टूबर 2026/sns/- कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, अम्बिकापुर में किया जाएगा।