खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), खरसिया में दो रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव के लिए 30 सीटें और हाउसकीपिंग के लिए 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। दोनों पाठ्यक्रमों की प्रशिक्षण अवधि तीन माह होगी।
प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है। पुरुष एवं महिला, दोनों अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पात्र होंगे। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार एवं प्लेसमेंट के लिए सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, खरसिया में किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य ने इच्छुक एवं पात्र युवक-युवतियों से अपील की है कि वे कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, खरसिया में संपर्क कर पंजीयन संबंधी जानकारी प्राप्त करें तथा उपलब्ध सीटों के अनुसार अपना पंजीयन कराएं।

About The Author