जनपद पंचायतों में रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी
दुर्ग, 14 अक्टूबर 2026/sns/- वीबी जी-राम-जी जिला दुर्ग के जनपद पंचायतों में रिक्त संविदा पदों की पूर्ति किये जाने हेतु जिला पंचायत द्वारा विज्ञापन दिनांक 12 अक्टूबर 2026 जारी करते हुए दिनांक 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार विज्ञापन का विस्तृत अवलोकन दुर्ग जिले के वेब-साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटाडीयूआरजीडाटइन में अवलोकन किया जा सकता है एवं आवेदन पत्र प्रारूप को डाउनलोड भी किया जा सकता हैं।