65 घर स्थित शिव मंदिर का पार्षद ममता सोनू तिवारी ने किया भूमि पूजन
65 घर स्थित शिव मंदिर का पार्षद ममता सोनू तिवारी ने किया भूमि पूजन
रायपुर। भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 अंतर्गत चंगोराभाठा के 65 घर स्थित शिव मंदिर के निर्माण कार्य हेतु पार्षद श्रीमती ममता सोनू तिवारी जी के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में झम्मन मिश्रा, सहदेव चंद्राकर, दिनेश श्रीवास, आर.के. सोनी, हेमकिशोर भरने, सरिता बोपचे एवं कमल बोदलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंदिर निर्माण को क्षेत्र की धार्मिक आस्था एवं जनभावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए सभी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
हर हर महादेव!