कलेक्ट्रेट में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुकमा, 16 अक्टुबर 2026/sns/- बेटी बचाओदृबेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सुकमा द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर श्री अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा इससे जुड़ी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा, ताकि समाज में इस विषय को लेकर सही जानकारी का प्रसार हो सके।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री शबाब खान, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री शिवदास नेताम सहित जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र तथा कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने एचआईवी/एड्स के प्रति स्वयं जागरूक रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ ली। अधिकारियों ने जन-जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सही जानकारी, सतर्कता और सुरक्षित व्यवहार के माध्यम से संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने, भ्रांतियों को दूर करने तथा एचआईवी/एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील और भेदभावरहित व्यवहार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया

About The Author