सुकमा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी शुरू, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन
सुकमा, 17 अक्टुबर 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण 2 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा, जिसके साथ ही दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, पात्र नागरिकों से पंजीकरण की अपीलरू पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) स्कूलों एवं घरों में पहुंचकर आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं तथा पात्र नागरिकों के आवेदन फॉर्म भरवा रहे हैं। प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को निर्धारित है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधारू मतदाता सूची में पहली बार नाम जुड़वाने के इच्छुक पात्र नागरिक निर्वाचन आयोग के म्ब्प्छम्ज् मोबाइल ऐप अथवा आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से समय-सीमा का ध्यान रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। जागरूक नागरिक बनें, मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।