मिशन शक्ति अंतर्गत संविदा पदों की अंतिम वरीयता सूची एवं चयन/प्रतीक्षा सूची जारी
अम्बिकापुर, 21 अक्टूबर 2026/sns/- मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब हेतु जिले में रिक्त 03 संविदा पदों (जेन्डर विशेषज्ञ 01 पद, आई.टी.असिस्टेंट 01 पद एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर PMMVY 01 पद) की पूर्ति हेतु जारी विज्ञापित पदों का 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित साक्षात्कार पश्चात् चयन समिति के अनुमोदन से अंतिम वरीयता सूची व चयन प्रतीक्षा सूची अवलोकनार्थ जिले की वेबसाईट www.surguja.gov.in प्रकाशित की जा रही है। वरीयता सूची व चयन/प्रतीक्षा सूची सरगुजा जिले की वेबसाईट व कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।