मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास योजना के संचालन हेतु सेवाप्रदाता के स्वीकृत रिक्त 05 पदों में नियुक्ति हेतु पात्रता सूची जारी
अम्बिकापुर, 21 अक्टूबर 2026/sns/- मिशन शक्ति के अंतर्गत सखी निवास योजना के संचालन हेतु जिले में सेवाप्रदाता के स्वीकृत रिक्त 05 पदों (प्रबंधक 01 पद, वार्डन 01 पद एवं केयर टेकर 03 पद) की पूर्ति हेतु 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से अम्बिकापुर के लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित किया गया है। पात्र अभ्यर्थियों को वरीयता क्रमानुसार 1 अनुपात 5 में साक्षात्कार हेतु कार्यालयीन पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित हो सकते हैं।