प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना: निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन 30 अक्टूबर तक

मुंगेली, 22 अक्टूबर 2026/sns/-  जिले के बेरोजगार एवं जरूरतमंद युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत निःशुल्क अल्पावधि कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जमकोर, मुंगेली में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दो प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (बेसिक) और डोमेस्टिक हेल्प डेस्क अटेंडेंट पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 18 से 45 वर्ष के इच्छुक युवा दस्तावेज तथा दो नग फोटो के साथ जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जमकोर, मुंगेली में 30 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

About The Author