स्वच्छ भारत मिशन से बदली ओमप्रकाश बंजारा की जिंदगी, घर में शौचालय बनने से मिली बड़ी राहत

मुंगेली, 22 अक्टूबर 2026/sns/-   स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार करना तथा लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी कड़ी में ग्राम लालसायकापा निवासी ओमप्रकाश बंजारा को शौचालय निर्माण से राहत और सुविधा मिली है। शासन से शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की सहायता राशि मिलने पर उन्होंने अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया।
ओमप्रकाश बंजारा ने बताया कि पहले घर में शौचालय नहीं होने के कारण उन्हें शौच के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती थी। खराब मौसम के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ता था। घर में शौचालय बन जाने से अब उन्हें इस समस्या से राहत मिली है और दैनिक जीवन पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन की योजना से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई। घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिली है। इसके लिए उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author