नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 भैरमगढ़ एवं भोपाल पटनम नगर पंचायतों की प्रारंभिक मतदाता सूची
बीजापुर, 22 अक्टूबर 2026/sns/- नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 नगर पंचायत भैरमगढ़/भोपालपटनम की प्रारंभिक (प्रारूप) निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) तैयार कर 23 अक्टूबर 2026 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, नगर पंचायत तथा संबंधित वार्ड के निर्धारित स्थल पर आम लोगों के निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। उक्त मतदाता सूची के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई दावा या आपत्ति पेश करना हो, नया नाम जुड़वाना हो, किसी नाम को संशोधित करना हो या कोई नाम हटाना हो तो वह संबंधित रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण/ नगरपालिका/वार्ड के प्राधिकृत कर्मचारी के समक्ष उपस्थित होकर निर्धारित फार्म (नया नाम जोडने के लिए प्रारूप-क, नाम संशोधित करवाने के लिए प्रारूप-ख तथा नाम हटाने के लिए प्रारूप-ग) में 23 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकता है। अंतिम तिथि के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा/आपत्ति स्वीकार नही किया जावेगा।
इस विज्ञप्ति के माध्यम से यह भी सूचित किया जाता है कि निर्वाचन नियमों में शासन द्वारा संशोधन के फलस्वरूप संबंधित विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम होने पर ही संबंधित नगर पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सकता है। ऐसे व्यक्ति जिनका नाम संबंधित विधानसभा की निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है वे 11 नवम्बर 2026 से पूर्व विधानसभा की निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज करा लिये जाने के उपरांत नगर पंचायत की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने हेतु प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आवेदन कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा/आपत्ति स्वीकार नही किया जावेगा।