हेल्पलाइन में शिकायत की, जन्म प्रमाण पत्र में सुधर गया नाम


दुर्ग, 26 अक्टूबर 2026/sns/- जन्म प्रमाण पत्र में नाम की गलती से परेशान आवेदक को सीएम हेल्पलाइन 1076 के जरिए राहत मिली। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत ओटेबंद में शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदक को संशोधित जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। इससे आवेदक की नाम सुधार संबंधी समस्या का समाधान हुआ।
ग्राम आटेबंद, तहसील अहिवारा निवासी श्री जय कुमार गायकवाड़ ने जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के माध्यम से उन्होंने अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचाई। इसके बाद आवश्यक आवेदन और शपथ पत्र सहित संबंधित दस्तावेजों के आधार पर ग्राम पंचायत ने नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की।
कार्यवाही के बाद 19 अगस्त 2025 को ऑनलाइन संशोधित जन्म प्रमाण पत्र जारी कर आवेदक को उपलब्ध कराया गया। इससे उन्हें प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि सुधरवाने के लिए राहत मिली और शासकीय सेवा का लाभ प्राप्त हुआ है।

उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण और शासकीय सेवाओं को सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। सीएम हेल्पलाइन 1076 नागरिकों को अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम उपलब्ध करा रही है। शिकायतों पर कार्रवाई से लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल रही है।

About The Author