लाईवलीहुड कॉलेज में अस्थायी प्रशिक्षक हेतु 3 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026/sns/- जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, रायगढ़ अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन-डोमेस्टिक सॉल्यूशंस कोर्स में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक अस्थायी प्रशिक्षक का इम्पैनल किया जाना है। इसके लिए आवश्यक योग्यता एवं अनुभव रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 3 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन सीधे कार्यालय में जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। उक्त कार्य के लिए आईटीआई, डिप्लोमा, बीई अथवा बीटेक योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीआईटीएस प्रमाणित इलेक्ट्रीशियन अथवा टीओटी इलेक्ट्रीशियन-डोमेस्टिक सॉल्यूशंस प्रमाण पत्रधारी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8959719188 पर संपर्क किया जा सकता है।