प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन कल से 30 अक्टूबर तक

बीजापुर, 27 अक्टूबर 2026/sns/- निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से कम्प्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक, सिक्यूरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, फिल्ड ऑफिसर, हाउसकीपिंग सहित विभिन्न पदों पर भर्ती किया जाना है। इस हेतु रोजगार मेला 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कलेक्टर परिसर जिला बीजापुर में आयोजित होगी। इसी तरह 29 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत भोपालपटनम अंतर्गत आईटीआई भोपालपटनम एवं 30 अक्टूबर को जनपद पंचायत भैरमगढ़ के आईटीआई केन्द्र भैरमगढ़ में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक एवं अर्हताधारी अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ प्रातः 11ः00 बजे स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9826641162 एवं 7509781949 में संपर्क कर सकते हैं। अथवा  Chhattisgarh Rojgar App, https://erojgar.cg.gov.in, https://bijapur.gov.in/en/ पर सर्च या जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर छ.ग. के टेलीग्राम ग्रुप लिंक  https://t.me/emplyoment_office_bijapur_cg में जुड़कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author