प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए चतुर्थ चयन सूची जारी
बलौदाबाजार, 27 अक्टूबर 2026/sns/- ’मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना’ के अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसिलिंग के प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रमानुसार चयन सूची जारी कर दी गई है। चयनित विद्यार्थीयों को प्रयास आवासीय विद्यालय में 30 अक्टूबर 2026 तक प्रवेश लेना अनिवार्य है।
जारी चयन सूची विभागीय वेबसाइट http:// eklavya.cg.nic.in पर देख सकते है।