दिव्यांगजन छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर तक
बलौदाबाजार, 27 अक्टूबर 2026/sns/- समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में कक्षा पहली से 12 वीं तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टुबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले एनएसपी पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद एप्लाई फॉर स्कॉलरशिप विकल्प के माध्यम से लॉगिन कर आधार सत्यापन करना होगा तथा आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन प्रकिया पूर्ण करनी होगी।
आवेदन करने हेतु मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, नवीनतम आय प्रमाण पत्र एवं पिछले शैक्षणिक वर्ष के अंकसूची अनिवार्य है। आवेदन का विद्यालय स्तर पर सत्यापन ऑनलाइन आवेदन पूर्ण होने के बाद संबंधित विद्यालय की संस्था आईडी में प्राप्त होगा।