सूकर पालन से शुरू किया स्वरोजगार, अब 5 लाख के ऋण से शेंटरिंग व्यवसाय संचालित कर बनीं लखपति दीदी

अम्बिकापुर, 30 अक्टूबर 2026/sns/-  महिलाएं अब केवल घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वयं का व्यवसाय संचालित कर आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्बिहानश् से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम पंचायत लैलूंगा की फिली सिंह भी ऐसी ही सशक्त नारी हैं, जिन्होंने सूकर पालन से स्वरोजगार की शुरुआत की और आज शटरिंग प्लेट एवं मिक्सर मशीन का व्यवसाय संचालित कर लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

छोटे ऋण से शुरू हुआ सफर, आत्मविश्वास से बढ़ाए कदम
शालो महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य फिली सिंह बताती हैं कि पहले परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए पूंजी का अभाव था। बिहान योजना के माध्यम से समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि महिला समूह आजिविका गतिविधियों के लिए 50 हजार रुपये का ऋण लेकर सूकर पालन शुरू किया। मेहनत से व्यवसाय में मुनाफा हुआ और उन्होंने ऋण की पूरी राशि चुका दी।

इस सफलता ने उनके आत्मविश्वास को नई मजबूती दी। उन्होंने आजीविका का विस्तार करने के लिए 5 लाख रुपये का नया ऋण लिया और शटरिंग प्लेट तथा मिक्सर मशीन खरीदी। अब इस व्यवसाय से उन्हें आमदनी हो रही है और वे धीरे-धीरे ऋण भी चुका रही हैं।

आर्थिक सशक्तिकरण से परिवार को मिला संबल
फिली सिंह के पति खेती-किसानी के साथ मिस्त्री का काम करते हैं। वहीं फिली सिंह स्वयं व्यवसाय से आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। उनकी आमदनी से तीनों बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद वे आर्थिक रूप से सक्षम होने के साथ अपने निर्णय स्वयं लेने का आत्मविश्वास भी हासिल कर रही हैं।

फिली सिंह बोलीं-अब अपने पैरों पर खड़ी हूं, लखपति दीदी बनकर खुश हूं
फिली सिंह बतातीं हती हैं, ष्पहले हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। समूह से जुड़ने के बाद ऋण मिला तो सूकर पालन शुरू किया। उससे मुनाफा हुआ और पूरा ऋण चुका दिया। फिर 5 लाख रुपये का ऋण लेकर शटरिंग प्लेट और मिक्सर मशीन खरीदी। अब इससे भी कमाई हो रही है। बिहान से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हूं और आज लखपति दीदी बनकर बहुत खुश हूं। फिली सिंह ने कहा कि बिहान योजना ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने और परिवार को आर्थिक सहयोग देने का अवसर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में बिहान बन रहा मजबूत आधार
फिली सिंह की सफलता इस बात का उदाहरण है कि अवसर और आर्थिक सहयोग मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी सफल उद्यमी बन सकती हैं। बिहान योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करते हुए नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता की नई पहचान भी गढ़ रही हैं।

About The Author