आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए 06 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर, 30 अक्टूबर 2026/sns/-   एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 06 नवम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।परियोजना अधिकारी ने बताया कि सेक्टर भगवानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलसेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र महादेवपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद पर भर्ती की जाएगी। उक्त पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।नियुक्ति से संबंधित विस्तृत शर्तों, पात्रता एवं आवश्यक अर्हताओं की जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

About The Author