शासकीय नवीन महाविद्यालय कोंटा में हर्षाेल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
सुकमा, 02 अक्टुबर 2026/sns/- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की वार्षिक कार्य-योजना गतिविधि के तहत शासकीय नवीन महाविद्यालय कोंटा, जिला सुकमा में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को “राष्ट्रीय एकता दिवस“ उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों, अकादमिक एवं कार्यालयीन स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शशिकान्त धुवे ने अपने संबोधन में सरदार पटेल के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अदम्य साहस से भारत का राजनीतिक एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया, जिसके लिए उन्हें श्लौह पुरुषश् कहा जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का दिन हमें स्मरण कराता है कि विभिन्नताओं से भरे हमारे देश की वास्तविक शक्ति एकजुटता में ही निहित है।
कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन तथा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु महाविद्यालय के कई प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, विद्यार्थी और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल होकर एकता के संदेश के साक्षी बने।