नक्सलमुक्त बीजापुर में पहली बार राज्योत्सव का आयोजन ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण -मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब
बीजापुर, 03 नवम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बीजापुर के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह हर्षाेल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नक्सलमुक्त बीजापुर में पहली बार राज्योत्सव मनाना हम सभी के लिए ऐतिहासिक, गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण है। यह आयोजन केवल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का उत्सव नहीं, बल्कि बीजापुर में शांति, सुरक्षा, विश्वास और विकास के नए युग का प्रतीक है। कभी नक्सलवाद की चुनौतियों से जूझने वाला बीजापुर आज शांति और विकास की नई इबारत लिख रहा है।
प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता- मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के संकल्प से छत्तीसगढ़ सहित देश में नक्सलवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान में सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, वीरता, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों के अथक प्रयासों से बीजापुर में शांति और सुरक्षा का नया वातावरण निर्मित हुआ है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने वर्षों से विकास की प्रतीक्षा कर रहे दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। उन्होंने कहा कि आज बीजापुर की पहचान बदल रही है। जहां कभी विकास कार्यों के संचालन में अनेक चुनौतियां थीं, वहां अब सड़कों का निर्माण हो रहा है, गांवों में बिजली पहुंच रही है, लंबे समय से बंद स्कूल पुनः संचालित हो रहे हैं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बसे परिवारों तक पहुंच रहा है। शांति की स्थापना के साथ ही बीजापुर में विकास और समृद्धि की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रही मोदी की गारंटी- मंत्री श्री साहेब ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने पद की शपथ लेते ही प्रदेश के 18 लाख जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। प्रदेश सरकार ने शुरुआती 100 दिनों में ही मोदी की गारंटी के प्रमुख वादों को पूरा करने की दिशा में तत्परतापूर्वक कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही है। वहीं तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के हित में लिए गए निर्णयों से वनांचल के ग्रामीण एवं आदिवासी परिवारों की आजीविका को मजबूती मिली है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा सुविधाओं के विस्तार से बदल रही बीजापुर की तस्वीर- मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि नक्सलमुक्त बीजापुर में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। वर्षों से विकास की मुख्यधारा से दूर रहे गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े स्कूलों को पुनः प्रारंभ करने से बच्चों को अपने गांव एवं आसपास ही शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रत्येक पात्र हितग्राही तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बीजापुर में शांति, विश्वास और विकास की मजबूत नींव रखी जा रही है। आने वाले समय में बीजापुर शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, अधोसंरचना और आजीविका के नए अवसरों के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
विभागीय प्रदर्शनी में दिखी विकास और जनकल्याण की झलक- राज्योत्सव समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय स्टॉलों में प्रदर्शित उपलब्धियों, योजनाओं एवं हितग्राहीमूलक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में ग्रामीण विकास, कृषि, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन एवं अधोसंरचना विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं और उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। मंत्री श्री साहेब ने शासन की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए विभागीय गतिविधियों की सराहना की।
शांति, सुरक्षा और विश्वास के नए वातावरण में विकास की ओर अग्रसर बीजापुर- कलेक्टर श्री विश्वदीप- समारोह में कलेक्टर श्री विश्वदीप ने जिले की विकास यात्रा, उपलब्धियों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर आधारित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त होने के बाद बीजापुर जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण से दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। जिला प्रशासन केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।
कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आजीविका के क्षेत्रों में निरंतर प्रगति हो रही है। अंदरूनी गांवों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, लंबे समय से बंद स्कूलों को पुनः संचालित करने तथा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता विकास की पहुंच अंतिम छोर के गांवों तक सुनिश्चित करना है, ताकि प्रत्येक नागरिक शासन की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके। शासन-प्रशासन के सतत प्रयासों और जनसहभागिता से जिले में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। बीजापुर अब शांति, सुरक्षा, विश्वास, उन्नति और समृद्धि की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
शांति का बीजापुर, समृद्धि का बीजापुर बनाने का संकल्प- मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और विकास यात्रा का उत्सव है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के अनुरूप बीजापुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से शांति, सद्भाव, एकता और विकास की इस यात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से ‘शांति का बीजापुर, समृद्धि का बीजापुर और विकसित बीजापुर’ का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति- इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैय्या, पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता, वनमंडलाधिकारी डॉ. जाधव सागर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली राज्य स्थापना की स्मृतियों को जीवंत करने के साथ ही नक्सलमुक्त बीजापुर के उज्ज्वल भविष्य, शांति, विश्वास और समग्र विकास के नए संकल्प को सशक्त अभिव्यक्ति दी।