5 नवंबर को होगी जिला स्तरीय ‘जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता

बीजापुर, 04 नवम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार आगामी 11 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक राज्य में ‘जनजातीय गौरव सप्ताह 2026‘ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में जिले के विद्यार्थियों को जनजातीय संस्कृति, समृद्ध इतिहास और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने के लिए 05 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय ‘जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता‘ का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है। गूगल फॉर्म भरना तथा भरने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 होगी। परीक्षा केंद्र का नाम स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बीजापुर। परीक्षा का समयः प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक (सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर दो श्रेणियों में आयोजित की जा रही है जिसमें  प्रथम श्रेणी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित विद्यार्थी, एकलव्य, प्रयास, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों के छात्र-छात्राएं तथा द्वितीय श्रेणी में महाविद्यालयों (कॉलेजों) में अध्ययनरत विद्यार्थी और पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।
पंजीयन हेतु गूगल फॉर्म लिंक एवं  QR CORD https://forms.gle/ÛqUcEBjhNWpC2jfZ9 के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है।
परीक्षा के दिन पहचान पत्र लाना अनिवार्य है सभी पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए यह विशेष निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र (स्वामी आत्मानंद स्कूल) में प्रवेश के लिए अपना वैध पहचान पत्र (जैसे-स्कूल/कॉलेज का आईडी कार्ड, आधार कार्ड या छात्रावास का पहचान पत्र) साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व का सुनहरा अवसर- जिला स्तर पर आयोजित इस ऑफलाइन परीक्षा के मूल्यांकन के बाद एक पारदर्शी मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इस मेरिट क्रम के अनुसार जिले से शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभावान प्रतिभागी (प्रत्येक श्रेणी से 3-3 छात्र) राज्य स्तरीय मुख्य प्रतियोगिता में बीजापुर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए पात्र होंगे। जिले के सभी पात्र स्कूली व कॉलेज छात्र-छात्राओं से अपील कि गई है कि वे समय रहते दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीयन सुनिश्चित करें और निर्धारित समय पर अपने पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

About The Author