शासकीय अवकाश के कारण 12 नवंबर को लगेगा जिला मेडिकल बोर्ड
मुंगेली, 06 नवंबर 2026/sns/- जिला चिकित्सालय में शारीरिक योग्यता प्रमाण पत्र (मेडिकल फिटनेस) जारी करने के लिए आयोजित होने वाला जिला मेडिकल बोर्ड अब निर्धारित तिथि 11 नवंबर के स्थान पर 12 नवंबर 2026 गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। 11 नवंबर को शासकीय अवकाश होने के कारण यह तिथि परिवर्तित की गई है।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि जिला मेडिकल बोर्ड में पंजीयन कराने के इच्छुक आवेदकों के लिए 12 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक फार्म पंजीयन की व्यवस्था रहेगी। संबंधित आवेदक निर्धारित समयावधि में जिला चिकित्सालय पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।