ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल चयन ट्रायल  10 नवम्बर को

बलौदाबाजार,6 नवम्बर 2026/sns/- ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल (पुरुष) का चयन ट्रायल 2026-27 में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य दल के गठन हेतु  चयन ट्रायल का आयोजन 10 नवम्बर 2026 को प्रातः 9 बजे से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा, रायपुर मे किया जाएगा।

रक्षा सेवाओं,अर्धसैनिक संगठनों,पुलिस,स्वायत निकायों,उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक कर्मचारी, आकस्मिक, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, 6 माह से कम शासकीय सेवा वाले कर्मचारी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पात्र नहीं है।

चयन ट्रायल में भाग लेने वाले अधिकारी -कर्मचारी को कार्यालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र (आई कार्ड) लाना अनिवार्य होगा। अनापत्ति प्रमाण पत्र के अभाव में चयन ट्रायल में भाग लेने की पात्रता नहीं होगी।

सरिता कुजूर टोप्पो, वरिष्ठ प्रशिक्षक फुटबॉल, खेल एवं युवा कल्याण रायपुर, मोन 7489337374, 9424232029 को प्रभारी एवं सरिता यादव संविदा प्रशिक्षक, मो. नं. 8253069677 सहायक प्रभारी बनाया गया है।

About The Author