रिसदा में सड़क पर क्लिंकर गिट्टी गिराने वाले न्यू विस्टा लिमिटेड के 7 वाहनों पर कार्रवाई

बलौदाबाजार, 20 नवम्बर 2026/sns/- ग्राम रिसदा में सड़क पर क्लिंकर गिट्टी गिरने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। इस सम्बन्ध मे संपर्क केन्द्र मे मिली शिकायत पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये थे।

18 नवम्बर 2026 को न्यू विस्टा लिमिटेड कंपनी से निकलने वाले वाहनों से सड़क पर क्लिंकर गिट्टी गिरने की समस्या सामने आई थी। इससे सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होने की आशंका जताई गई।प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए परिवहन उड़नदस्ता रायपुर द्वारा न्यू विस्टा लिमिटेड कंपनी के कुल 7 वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान संबंधित वाहनों से कुल 8,200 रुपये की शास्ति वसूल की गई।

इसके साथ ही वाहन चालकों एवं संबंधित पक्ष को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही नहीं करने तथा परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने की समझाइश दी गई।

About The Author