जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के परीक्षा केन्द्र के पते में सुधार

कवर्धा, 23 नवंबर 2026/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र कोड 25160405 के सामने परीक्षा केन्द्र का पता मुद्रण त्रुटिवश गलत अंकित हो गया है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र का पता सरस्वती शिशु मंदिर, पंडातराई, सहसपुर लोहारा अंकित है, जबकि परीक्षा केन्द्र का सही पता सरस्वती शिशु मंदिर, सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम है। संबंधित परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र कोड 25160405 के पते में हुई मुद्रण त्रुटि को ध्यान में रखते हुए सही परीक्षा केन्द्र के पते पर पहुंचें। परीक्षा केन्द्र का सही पता सरस्वती शिशु मंदिर, सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम है।
समाचार क्रमांक-1704/चंद्रेश

छः विपत्तिग्रस्त परिवार को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, 23 नवंबर 20026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत छः विपत्तिग्रस्त परिवार को 24 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवार को चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत ग्राम रौचन निवासी रामजी की अकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नि राजाबाई की, चंदनपुर निवासी प्रिंसराज की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पिता सुरेन्द्र कुमार को, नगर पंचायत बोड़ला निवासी शिवकुमार की आग लगने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पुत्री मिनाक्षी को, ग्राम बोदलपानी निवासी सुधीराम की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नी रखौतिन बाई को, ग्राम मुड़घुसरी निवासी रामप्यारी की अकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके मां हरलीबाई को और शिवरानी की अकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पिता रामजी को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

About The Author