ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई
अम्बिकापुर, 26 नवम्बर 2026/sns/- सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील अंतर्गत ग्राम पथराई में स्थित भूमि के पट्टे की जांच संबंधित न्यायालय द्वारा की जा रही है। उक्त भूमि का पट्टा रामकुंजल, नथूनी, केदारनाथ, मनि, देवकलिया एवं हरिप्रसाद को प्रदान किया गया था।
इस संबंध में न्यायालय में प्रकरण पंजीबद्ध कर पट्टे की जांच की जा रही है। प्रकरण की सुनवाई के लिए आगामी 10 दिसंबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।
इस संबंध में जारी सार्वजनिक सूचना के माध्यम से सभी संबंधित पट्टाधारकों को निर्देशित किया गया है कि वे 10 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे स्वयं संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।
न्यायालय द्वारा यह सार्वजनिक सूचना 25 नवंबर 2026 को हस्ताक्षर एवं न्यायालयीन पदमुद्रा के साथ जारी की गई है।