फुलवारी ‘एफ’ धान उपार्जन केंद्र में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी

मुंगेली, 26 नवंबर 2026/sns/- किसानों की मेहनत और उनकी उपज को सम्मान देने के उद्देश्य से सेवा सहकारी समिति मर्यादित फुलझर अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र फुलवारी ‘एफ’ में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर श्रीफल एवं पुष्पमाला अर्पित की गई तथा उपस्थित अन्नदाता किसानों का सम्मान करते हुए खरीदी कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं किसानों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की गई। इस अवसर पर किसानों का सम्मान किया गया और उनकी मेहनत एवं कृषि योगदान की सराहना की गई।
शुभारंभ कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्री गिरधारी लाल यादव, प्राधिकृत अधिकारी श्री लेखराम साहू, सरपंच श्री देवनाथ साहू, पूर्व जनपद सदस्य श्री मोहित साहू एवं प्रभारी संस्था प्रबंधक श्री विजय साहू उपस्थित रहे। इसके साथ ही ऑपरेटर श्री सियाराम साहू, श्री पूरन जायसवाल सहित क्षेत्र के किसान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। धान उपार्जन केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय करने की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने किसानों के हित में संचालित धान खरीदी व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताते हुए खरीदी कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की बात कही।

About The Author