उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक
मुंगेली, 26 नवंबर 2026/sns/- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं से उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय की प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक हो रही है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम सोढ़ार निवासी किसान श्री मनमोहन खांडे ने उपार्जन केंद्र में 52 क्विंटल धान का विक्रय किया और खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। किसान श्री मनमोहन खांडे ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में सहूलियत मिल रही है। किसान श्री खांडे ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा एवं सम्मान का ध्यान रखा जाना सराहनीय है। उन्होंने इस व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। किसान श्री मनमोहन खांडे ने कहा कि किसानों की उपज की खरीदी के साथ-साथ उनके लिए सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण है। शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से किसानों को राहत मिल रही है।