निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी सम्मानित

बिलासपुर, 26 नवंबर 2026/sns/-संविधान दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लबों के अंतर्गत आयोजित निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र बहादुर पंचभाई एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 10-10 विद्यार्थियों ने फाइनलिस्ट के रूप में स्थान प्राप्त किया।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार स्कूलों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से 2 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक तीन स्तरों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया की समझ विकसित करना तथा लोकतांत्रिक सहभागिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में श्वेता अनंत, दीप्ति अनंत एवं प्रियांशी कोरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उर्वशी पाण्डेय द्वितीय रहीं। आयान निगम, चिरंजीवी, गौरव राठौर एवं आयुषी यादव ने तृतीय तथा निशा सारथी एवं अवधेश प्रताप साहू ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अंजली कश्यप, आरव राव, आंचल राव, गीता यादव, पिंकी साहू एवं खुशबू पात्रे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बलराम साहू द्वितीय रहे, जबकि स्वांती यादव, आफरीन खातून एवं करण ध्रुव ने तृतीय स्थान हासिल किया।

About The Author