कोरबा , नवम्बर 2021/भारत सरकार द्वारा डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। भारतीय संविधान 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया है। इस वर्ष संविधान दिवस के अवसर पर कल 26 नवंबर को भारत के संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन पाठन के लिए वेबपोर्टल का निर्माण किया गया है। कम्प्युटर मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर पहले की भांति ऑफलाइन मोड में संविधान के प्रस्तावना का पाठन किया जाएगा। संविधान दिवस के अवसर पर वेबलिंक http://readpreamble.nic.in पर जाकर संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाइन पाठन कर सकते हैं। संवैधानिक लोकतंत्र के संबंध में क्विज के लिए वेब लिंक http://constitutionquiz.nic.in पर जाकर संवैधानिक क्विज में भाग ले सकते हैं। यह वेबपोर्टल 26 नवंबर 2021 को उपलब्ध रहेगा तथा इसमें भारत के सभी नागरिक भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों में 26 नवंबर 2021 को संविधान दिवस के अवसर पर सुबह 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाइन पाठन निर्मित वेबपोर्टल पर किया जाएगा। ऑनलाइन संवैधानिक क्विज के लिए बनाए गए वेबपोर्टल का भी उपयोग किया जाएगा।
संबंधित खबरें
6 अक्टूबर से शुरू होगा छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक
कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने अधिकारियों को तैयारियों को लेकर दिए निर्देश6 स्तर पर होगी 14 खेलों की स्पर्धाएं, पंचायतों से शुरू होगा पहला चरणरायगढ़, अक्टूबर 2022/ 6 अक्टूबर से जिले में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के पहले स्तर की प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने खेल अधिकारी, सभी सीईओ जनपद, सीएमओ […]
स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
राजधानी में मुख्यमंत्री और जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण करेंगे ध्वजारोहण जिला स्तरीय समारोह में नक्सली हिंसा में शहीदों के परिवारजनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आमंत्रित किया जाएगारायपुर, जुलाई 2023/ राज्य शासन ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रदेश में गरिमापूर्वक आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश स्तर पर राजधानी रायपुर […]
विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने किया निरीक्षण
शासन द्वारा दी गई सुविधाओं के सम्बन्ध में किसानों को दी जानकारी, व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैकअम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बुधवार को अम्बिकापुर के धान उपार्जन केंद्र करजी, दरिमा तथा नवानगर पहुंचकर धान खरीदी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से बात कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया, किसानों ने इसपर संतुष्टि जताई। […]