मुंगेली 19 फरवरी 2022// कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कल 18 फरवरी को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दशरथ सिंह राजपूत ने जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम बंधवा में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होने वहां विद्युत व पेयजल व्यवस्था, बच्चों को मिलने वाले नस्ता, भोजन व बच्चों की पढ़ाई आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान श्री राजपूत शिक्षक की भूमिका में नजर आये और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों की क्लास ली। उन्होने बच्चों से परिचय प्राप्त करते हुए सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति आदि का प्रश्न पूछकर उनके शिक्षा के स्तर को परखा। उन्होने बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सारगर्भित उत्तर देकर उनके जिज्ञासाओं को शांत किया। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि रोजगार से लेकर अच्छे नागरिकों के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षा से मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा हासिल होती है। समाज में शिक्षित व्यक्ति का महत्वपूर्ण स्थान होता है। उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मन लगाकर एकाग्रता के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लौटाई चिटफंड के पीड़ित निवेशकों की राशि
बिग ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लौटाई चिटफंड के पीड़ित निवेशकों की राशि मुख्यमंत्री ने चिटफंड पीड़ित निवेशकों के लिए न्याय कार्यक्रम के तहत निवेशकों को पहुंचाई राहत आज 35 हजार 378 पीड़ित निवेशकों को लौटाई गई 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए की राशि अब तक 81 हजार 204 पीड़ित निवेशकों […]
नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में कृषि से उद्योगों को जोड़ने की पहल
रायपुर, 26 मार्च 2022/छत्तीसगढ़ की कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था को उद्योगों से जोड़ने की पहल नई उद्योग नीति में की गई है। राज्य में कृषि उत्पादनों और वनोपजों के वैल्यूएडिशन के जरिए भी लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राज्य में पिछड़े वर्गों को उद्योगों से जोड़ने के […]
रामायण मंडली प्रोत्साहन योजनांतर्गत कलाकारों को प्रोत्साहन देने हेतु ब्लाक एवं जिला स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन
बीजापुर मार्च 2022- राज्य शासन के निर्णयानुसार प्रदेश में कला एवं सांस्कृतिक परंपरा के अंतर्गत रामायण मंडलियों के कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संर्वधन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु रामायण मंडली प्रोत्साहन योजनान्तर्गत कलाकारों को यथोचित प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान करने के लिए राज्य, जिला एवं ब्लाक स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया […]