सुकमा, 04 मार्च 2022/ छत्तीसढ़ टूरिज्म बोर्ड के उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू बस्तर सम्भाग भ्रमण के अन्तर्गत 3 मार्च को सुकमा पहुंची। उन्होंने इस दौरान सुकमा जिला स्थित धार्मिक पर्यटन स्थल रामाराम मंदिर का दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने राम वन गमन पथ का अवलोकन किया। श्रीमती साहू ने दीप स्तम्भ और पर्यटन विश्राम गृह के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने राम वन गमन पथ के विकास के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, सुकमा नगर पालिका के अध्यक्ष श्री जगन्नाथ साहू, तहसीलदार श्री प्यारे लाल नाग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कवर्धा में महिला स्वावलंबन को बढ़ावा : 96 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन, महिलाओं ने जताया आभार
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 96 महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरण किया कवर्धा, दिसंबर 2024 /sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुसाय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कवर्धा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 96 महिला हितग्राहियों को सिलाई […]
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय कचहरी पारा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कवर्धा, 01 मार्च 2023। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कचहरी पारा कवर्धा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर विज्ञान एवं तकनीकी के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के लिए 28 फरवरी मंगलवार को विद्यालय के सभागार कक्ष में “विज्ञान और तकनीक हमारा मित्र या शत्रु” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन […]
राजभवन कॉलोनी स्थित गणेश पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल
रायपुर, 12 सितंबर 2024/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने श्री सिद्धी विनायक गणेशोत्सव समिति, न्यू राजभवन कॉलोनी में भगवान गणेश जी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राजभवन परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।