छत्तीसगढ़

मार्च माह में अवकाश के दिनों में भी चालू रहेगा पंजीयन कार्य

रायगढ़, 11 मार्च 2022/ वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग, स्टाम्प शुल्क एवं पंजीयन शुल्क के रूप में शासकीय राजस्व संग्रहण करने वाला महत्वपूर्ण विभाग है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष है। 12 मार्च 2022 शनिवार, 13 मार्च 2022 रविवार, 26 मार्च 2022 शनिवार, 27 मार्च 2022 रविवार एवं 28 मार्च 2022 सोमवार भक्त माता कर्मा जयंती को शासकीय अवकाश घोषित है। उक्त अवकाश के दिनों में दस्तावेजों का पंजीयन कार्य प्रभावित होने के कारण, राजस्व संग्रहण भी स्वाभाविक रूप से प्रभावित होगा। अत: जनसुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए उक्त अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय चालू रहेगा। उपरोक्तानुसार अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय, दस्तावेजों के पंजीयन हेतु खोले जाने के संबंध में स्टाम्प की आपूर्ति बनाये रखने तथा बैंकों में 31 मार्च 2022 तक शासकीय लेनदेन को जारी रखने के लिए जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित अधिकारियों को यथोचित निर्देश प्रसारित किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *