बिलासपुर, मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियोवार्ता लोकवाणी की 27वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार‘ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के मान सम्मान से ही हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान होती है। इसे हम सभी को गहराई से समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान करने वाला समाज ही संस्कारी समाज होता है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को भरपूर सम्मान दिया जा रहा है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं और बेटियां अब बड़े लक्ष्य लेकर निकल पड़ी है, जिसे आगे बढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता। लोकवाणी की इस कड़ी का प्रसारण जिला पंचायत कार्यालय के कक्ष में सुनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान ने कहा कि लोकवाणी की यह कड़ी बहुत उपयोगी लगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन द्वारा संचालित योजनाओं से महिलाओं के लिए तरक्की के द्वार खुले हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ हुई है। आज की कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा राज्य में महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी फायदेमंद है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे है जिनसे महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई हैं। इन योजनाओं के चलते आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्रीय आय में भागीदारी निभा रही हैं। छठ पूजा समिति के सचिव श्री अभय नारायण ने कहा कि सभी लोगों को लोकवाणी के प्रसारण का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। आज की यह कड़ी बहुत उपयोगी रही। शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल की दिशा में महिलाओं को सशक्त बनाने की लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आज की कड़ी में दी गई। डॉक्टर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि लोकवाणी की इस कड़ी में महिलाओं के जन्म से लेकर रोजगार तक के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को मिली जो निसंदेह लाभकारी साबित होगी। जिला पंचायत के कक्ष में सामाजिक कार्यकर्ता श्री समीर, श्री देवेंद्र सिंह, श्री आशुतोष शर्मा, पूर्व पंच श्री अल्ताफ कुरैशी, पूर्व पार्षद श्री अखिलेश वाजपाई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने लोकवाणी की इस कड़ी को तन्मयता से सुना। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रेडियोवार्ता में ग्राम बेलगहना की सरस्वती से चर्चा की।
संबंधित खबरें
दिशा की बैठक 4 को
बिलासपुर, अक्टूबर 2024/केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक 4 अक्टूबर को आहूत की गई है। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सवेरे 11.30 बजे आयोजित बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए […]
आयुष्मान कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला प्रदेश में प्रथम
राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन मेें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला प्रथम स्थान पर है। जिले में योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए पात्र राशन कार्डधारी […]
संविदा भर्ती हेतु आवेदन 10 अगस्त तक
जांजगीर-चांपा , जुलाई 2022/ जिले में स्वीकृत 02 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चांपा एवं सारागांव में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं कम्प्यूटर शिक्षक पद पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किये गये हैं। समस्त पात्र अभ्यर्थी जांजगीर-चांपा जिले के बेवसाइट https://janjgir-champa.gov.in में जाकर विस्तृत नियम एवं शर्तें देख सकते हैं एवं दिये गये […]