मुंगेली मार्च 2022 // आम लोगों को गौठान के प्रति जोड़ने के लिए आज जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम खेढ़ा में गौठान मेला का आयोजन किया गया। गौठान मेला में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने स्वयं के द्वारा निर्मित वस्तुओं यथा वर्मी कम्पोस्ट, सामुदायिक बाड़ी के माध्यम से जैविक रूप से उगाए गए सब्जी, अगरबत्ती, चप्पल, मिट्टी के कलात्मक सामान, छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित अन्य आयमूलक गतिविधियों को स्टाॅल के माध्यम से प्रदर्शित किया। जिसे जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भूमिका देसाई, ग्राम के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्टाॅल का अवलोकन किया और इसे खूब सराहा एवं इसे आम लोगों के लिए उपयोगी तथा सार्थक बताया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उनके आयमूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान किसानों ने वर्मी कम्पोस्ट खाद की उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से लगभग 02 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खरीदा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए गौठानों को मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं आय को गति देने के लिए गौठानों में कृषि प्रसंस्करण की लघु इकाईयां स्थापित की जा रही है। जो लोगों के आजीविका का केन्द्र बनेगा।
संबंधित खबरें
श्रमिक पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
कोरबा, 23 अगस्त 2024/sns/- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से आज तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है तथा उनके द्वारा पंजीयन नवकरण हेतु आज तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे निर्माण श्रमिकों को 31 […]
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अयोध्या धाम में किया प्रभु श्री रामलला का दर्शन
प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद रायपुर, 01 मार्च 2024/ कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का दर्शन किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं निरंतर विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। मंत्री श्री नेताम अपने धर्मपत्नी के साथ […]
नाप तौल उपकरणों का निरीक्षण, अकलतरा जांजगीर क्षेत्र के 07 प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
जांजगीर-चांपा, नवम्बर, 2021/ विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा गत बुधवार को अकलतरा और जांजगीर क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं छत्तीसगढ़ विधिक माप नियम 2011 का उल्लंघन पाये जाने पर 07 प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।निरीक्षण दल द्वारा अकलतरा और जांजगीर क्षेत्र बोधराम फ्युलस […]