गौरेला पेंड्रा मरवाही, 07 अप्रैल 2022/ शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रवेश चयन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। विद्यार्थी अपने रोल नंबर के अनुसार परीक्षा परिणाम की जानकारी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा, नेवसा तथा संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जिले कि वेबसाइट www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in में अवलोकन कर सकते है। विद्यार्थी प्राप्तांक के संबंध में अपने दावा आपत्ति 13 अप्रैल 2022 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा आपत्ति आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
स्किल हब इनिशिएटिव का आयोजन
मुंगेली जनवरी 2022// कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 30 के तहत पायलेट प्राजेक्ट के रूप में दिनांक 05.01.2022 को शासकीय कन्या उ.मा.शाला मुंगेली में स्कील हब इनिशिएटिव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यकम में छात्रों को कौशल विकास और उससे संबंधित विभिन्न प्रकार की छोटी-छोटी जानकारियां […]
कोरबा जिले के सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत को मिलेगा पुरस्कार,7 फरवरी तक करना होगा ऑनलाइन पंजीयन
कोरबा 04 फरवरी 2022/ आजादी की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कोरबा जिले के सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों का चयन जिला पंचायत के मापदंडों के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले ग्राम पंचायतों को 7 फरवरी तक गूगल फॉर्म https://forms.gle/4L5zA6X53iTmmDJR8dsके […]
संविधान को सर्वोच्च मानते हुए इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी, क्योंकि संविधान हमें अधिकार सम्पन्न बनाता है : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
संविधान को सर्वोच्च मानते हुए इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी, क्योंकि संविधान हमें अधिकार सम्पन्न बनाता है : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अम्बेडकर चौक में डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की नवीन प्रतिमा स्थापना हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए रायपुर, 07 अक्टूबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर […]