मुंगेली, जून 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह का जिले के विभिन्न ग्रामों में लगातार चाौपाल कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में आज उन्होंने मुंगेली विकासखंड के ग्राम फंदवानी, भरूवागुड़ा और लैकडुम में चाौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगो को गंभीरतापूर्वक सुनी। उन्होंने ग्राम में मूलभूत सुविधाएं राशन, पेंशन, पानी, बिजली, शौचालय, सामाजिक व निराश्रित पेंशन, खाद-बीज की उपलब्धता आदि समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंनेे कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर संबंधितों को राहत पहंुचाई। ग्राम फंदवानी में आयोजित चाौपाल में ग्रामीणों ने अतिक्रमण के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने हेतु राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने लोगोें को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल जीवन मिशन के कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित काॅल सेंटर का हेल्प लाईन नम्बर अब ग्राम पंचायतों में अंकित कर दिया गया है, कोई भी नागरिक अब ग्राम पंचायतों में अंकित नम्बरों से राशन, पेंशन, पेयजल, बिजली, शौचालय, सामाजिक व निराश्रित पेंशन, खाद-बीज आदि समस्याओं के संबंध में जानकारी दे सकते हैं। जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने की बात कही। ग्राम भरूवागुड़ा में आयोजित चाौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों के किसानों के लिए धान विक्रय हेतु केवल ग्राम छटन में ही धान खरीदी केन्द्र स्थापित है, जिसके कारण आसपास के ग्राम फंदवानी, मोतिमपुर, भरूवागुड़ा और लैकडुम आदि गावों के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होेंने ग्राम भरूवागुड़ा में धान उपार्जन केन्द्र प्रारंभ करने की मांग की। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और जांच उपरांत धान उपार्जन केन्द्र प्रारंभ करने हेतु प्रस्ताव भेजने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नाली, स्वास्थ्य, स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस पर ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केन्द्र में असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण करने की जानकारी दी। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने अतिक्रमण को हटाकर पांच दिवस के भीतर व्यवस्थित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन करने के निर्देश दिए। इसी दौरान उन्होंने दिव्यांग श्री बैशाखूराम के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत करने, मनोज कुमार राय को बैटरी चलित ट्राई साईकिल प्रदान करने और नंद कुमार यादव को लाईवलीहुड कोॅलेज जमकोर में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम लैकडुम में नीम पेड़ के नीचे आयोजित चाौपाल में ग्रामीणों की मांग पर विद्युत लाईन को व्यवस्थित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने अवैध रूप से संचालित शराब, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्री दुर्गा बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भूमिका देसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
श्रीमती पुष्पा यादव बनी जिला पंचायत की अध्यक्ष
दुर्ग 4 मई 2023/जिला पंचायत में पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष पद के लिए गुरूवार को चुनाव संपन्न हुआ। श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव और श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। चुनाव में 11 जिला पंचायत सदस्य ने अपना मत डाला जिनमें श्रीमती पुष्पा यादव को 7 वोट मिले और श्रीमती हर्षा चंद्राकर […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के अधिकारों के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों के अधिकारों के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जिला/जनपद पंचायत अध्यक्ष के समक्ष नोटशीट प्रस्तुत करने के संबंध मेंछत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर होगी भर्ती, आवेदन 8 जुलाई तक
बिलासपुर, 25 जून 2024/sns/-एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत अंतर्गत ग्राम मड़ई के केन्द्र क्रमांक 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन 8 जुलाई तक किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत, जनपद पंचायत मस्तूरी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर […]