मुंगेली ,जून 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन सिंह द्वारा अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों के साथ-साथ शासकीय संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी उन्होंने आज जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम फंदवानी में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय हाईस्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दी गई पोषण आहार के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने बच्चों कीे दी गई पोषण आहार को चखकर पोषण आहार की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की संख्या, पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद आदि की जानकारी ली तथा बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तायुक्त पोषण आहार प्रदान करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया और वहां बच्चों की दर्ज संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति, पेयजल आदि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होेंने प्राथमिक स्वास्थ्य केेन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जाएजा लिया। उन्होंने वहां ओपीडी कक्ष, मेडिसिन कक्ष, प्रसव कक्ष, पेयजल, शौचालय आदि का अवलोकन किया और ग्रामीणों से चर्चा कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मरीजों का संवेदनशीलतापूर्वक उपचार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने वहां विद्युत तार को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भूमिका देसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
15 वर्ष से अधिक आयु के टीकाकरण में प्रदेश का औसत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा
प्रदेश में 15 वर्ष से अधिक आयु के 99 प्रतिशत को प्रथम डोज़ व 83 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगे रायपुर. 9 अप्रैल 2022. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने […]
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन
रायपुर, 24 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 25 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। […]
भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियों में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के दिए निर्देश कवर्धा, 13 नवम्बर 2024/sns/ भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियों में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने विभाग के […]