छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा,विधानसभा: मनेन्द्रगढ़ (जिला-कोरिया

भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा

विधानसभा: मनेन्द्रगढ़ (जिला-कोरिया)

दिनांक: 29.06.2022
———————————————–

ग्राम-कटकोना (ब्लॉक खड़गवां )-

 कटकोना मुख्य मार्ग से पहाड़पारा तथा पहाड़पारा से करी छापर तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
 कटकोना धान उर्पाजन केन्द्र में नए खाद गोदाम का निर्माण किया जाएगा।
 खड़गवां धान में नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की जाएगी।
 छोटे कलुआ में बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
 ग्राम पंचायत कौड़ीमार में पैनारी मार्ग पर पुल का निर्माण किया जाएगा।
 चिरमिरी में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
 ग्राम पंचायत फुनगा से बेलबहरा मार्ग में पुल का निर्माण किया जाएगा।
 चिरमिरी में नवीन इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

ग्राम-पाराडोल (ब्लॉक मनेन्द्रगढ़)-

 तेंदूडांड पाराडोल में हसदेव नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा।
 पाराडोल स्थित हाईस्कूल तक पक्की सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
 ग्राम भवता मुख्य मार्ग से बड़का भवता पहुंच मार्ग लगभग 07 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।
 हसदेव नदी पर एनीकट का निर्माण करवाया जाएगा।
 नगर पंचायत झगराखांड में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
 ग्राम पंचायत नारायणपुर मुख्यमार्ग से घुईपानी तक 03 किलोमीटर पक्की सड़क बनाने की घोषणा की।
 छिपछिपी हाईस्कूल के हेतु नए भवन का निर्माण किया जाएगा।

नई लेदरी-

 बंग समाज को भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा।
 सुदर्शन समाज को 10 लाख रूपए देने की घोषणा।
 जैन समाज को भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए देने की घोषणा।
 मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर नीट टॉपर खुशी मेघानी जो एम्स भोपाल में पढ़ती को 5 लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *