रायपुर , जुलाई 2022/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे आज धरसीवां के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी पहुंचे। उन्होंने इलाज करवाने आए मरीजों और उनके परीजनों से स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार और बातचीत के तरीके के बारे में भी मरीजों से पुछा। लोगों ने अस्पताल में स्टाफ की कमी और स्वास्थ्य सुविधाए बढ़ाने की जरूरत बताई। डॉ भूरे ने पूरे स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजुद सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल और बी.एम.ओ डॉ निवेदिता लकड़ा ने भी कलेक्टर को स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ की कमी से अवगत कराया। धरसीवां सी.एस.सी के नर्सिंग स्टाफ का अन्य अस्पताल में अटेचमेंट होने की जानकारी भी इस दौरान कलेक्टर को मिली। साथ ही अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त होने के बाद भी गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी नही होने की भी जानकारी कलेक्टर को दी गई। डॉ भूरे ने तत्काल सभी स्वास्थ्य कर्मियों के अटेचमेंट खत्म कर उन्हें अपने मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजने के आदेश करने के निर्देश सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल को दिए। कलेक्टर ने तत्कालिक व्यवस्था के तहत अस्पताल में जीवन दीप समिति के माध्यम से स्टाफ नर्स की सेवाए लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
*10 सितंबर तक ले सकेंगे अगस्त माह का राशन*
दुर्ग, सितंबर 2022/जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में गत माह अगस्त 2022 का राशन भंडारण में विलंब हो जाने से राशनकार्डधारियों के द्वारा उक्त माह का राशन नहीं उठाये जाने की आशंका है। उक्त असुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग एवं भिलाई शहर […]
मशरूम की खेती के लिए मिलेगा प्रशिक्षण, पंजीयन शुरू
बिलासपुर, नवम्बर 2022/मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति कोनी स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय में प्रशिक्षण के लिए पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के इच्छुक व्यक्ति की उम्र अधिकतम 50 वर्ष, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास होना चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले दस […]