राजनांदगांव ,जुलाई 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कलकसा स्थित गौठान का अवलोकन किया। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की। कलेक्टर के यहां पहुंचने पर महिलाओं ने कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने बताया कि गौठान में फूलों की खेती से उनकी जिंन्दगी फूलों की खुशबू की तरह महक उठी है। कलेक्टर ने कहा कि महिला समूह ने काफी परिश्रम किया है। जिससे उनके जीवन में खुशबू बिखर रही है। कलेक्टर ने यहां महिला समूह द्वारा बनाए जा रहे वर्मी कंपोस्ट खाद का भी अवलोकन किया। महिला समूह द्वारा अच्छी गुणवत्ता के कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। महिला समूह ने बताया कि गौठान में उनके द्वारा मुर्गीपालन भी किया जा रहा है। पूर्व में महिलाओं द्वारा 1 लाख 22 हजार रूपए की मुर्गी बिक्री की गई है। कलेक्टर ने कहा कि इसी उत्साह के साथ निरंतर आगे अपना मेहनत और प्रयास को कायम रखें। जिससे आमदनी का स्रोत बना रहे।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा कवर्धा में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और श्री शिव पुराण में शामिल हुए
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा कवर्धा में धार्मिक आयोजनों का महोत्सव में श्री शर्मा ने की विशेष भागीदारी कवर्धा, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए प्रदेश की […]
संभागायुक्त ने बिलासपुर ब्लड बैंक सेंटर का किया शुभारंभ
बिलासपुर अप्रैल/ संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज यहां राजीवगांधी चौक स्थित बिलासपुर ब्लड बैंक सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. अलंग ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक ऐसे प्रभावी क्षेत्र में आता है जहां सिकल सेल बीमारी के प्रकरण बहुत मिलते हैं, इस बीमारी के उपचार में ब्लड की बहुत […]
कलेक्टर ने रबी फसल की प्रगति और आगामी खरीफ फसल की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक
कलेक्टर ने आगामी खरीफ फसल की तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश कवर्धा, 26 अप्रैल 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुचिकित्सा सेवा और गोधन न्याय योजना […]