मुंगेली, अक्टूबर 2022// राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 हेतु समर्थन मूल्य पर 01 नवंबर से जिले के 66 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 97 उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आदेश जारी कर धान खरीदी की पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखने एवं धान उपार्जन तथा उसका परिदान शासन के निर्देशानुसार कराए जाने तथा धान खरीदी हेतु बंद व अवकाश दिवस शनिवार, रविवार में से किसी एक दिन धान उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किए जाने नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण धान खरीदी कार्यों का पर्यवेक्षण किया जाएगा एवं समय-समय पर वहां के स्थिति की जानकारी कलेक्टर (खाद्य शाखा) एवं क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने भ्रमण कर साफ-सफाई का लिया जायजा
-नालियों की नियमित साफ-सफाई और मरम्मत कराने के निर्देश सुकमा, 17 जनवरी 2023/कलेक्टर श्री हरिस. एस बुधवार को सुबह नगर पालिका परिषद् सुकमा के विभिन्न वार्डों का औचक भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। इस उन्होंने कहा कि साफ-सफाई नियमित रूप से हो, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।कलेक्टर ने लोगों […]
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्य धरातल पर उतरने लगे है, प्रोजेक्ट्स के रखरखाव के लिए स्त्रोत तैयार किया जाए
बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एडवाइजरी फोरम बैठक में सदस्यों ने दिए सुझाव फंड का सदुपयोग हो, समय सीमा का ध्यान रखा जाए सासंद श्री साव की अध्यक्षता में हुई बैठकबिलासपुर, फरवरी 2023/बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एडवाइजरी फोरम की दूसरी बैठक आज कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभाकक्ष में हुई। जिसमें स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल […]
एसडीएम ने ’’आश्वासन’’ अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बीजापुर / फरवरी 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन में एसडीएम बीजापुर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने पिरामल स्वास्थ्य संस्था द्वारा ’’अनामया’’ कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिन 100 जिलो में कोविड एवं टीबी के संक्रमण की कड़ी तोड़ने के अभियान ’’आश्वासन’’ का शुभारंभ कर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। […]