दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। जिले में चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रथम चरण में राजीव गांधी मितान क्लब स्तर में शुरू हुए खेल आयोजन का 11 अक्टूबर को समापन किया गया। इस खेल में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ विभिन्न पारंपरिक खेलों में प्रतिभागी बन हिस्सा लिया। यह खेल प्रतियोगिता तीन वर्ग में आयोजित की गई। इन ओलंपिक में स्कूली बच्चे, युवा वर्ग महिला, पुरुषों से लेकर, दादी नानियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिले के विभिन्न स्थानों पर छह दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, कबड्डी, खो-खो, बांटी, फुगड़ी, रस्साकशी, पिट्ठुल जैसे 14 तरह के खेलों में विभिन्न वर्गों ने अपना जलवा दिखाया। जिले में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर युवाओं में खेल के प्रति उत्साह नजर आया। विजेता टीम अब 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक जोन स्तर पर तक खेल क्षेत्र में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने ली जिला कर्मचारी संगठन परामर्शदात्री समिति की बैठक
मुंगेली , मई 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला कर्मचारी संगठन परामर्शदात्री समिति की द्वितीय बैठक ली। उन्होंने प्रथम बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला कर्मचारी संगठन परामर्शदात्री समिति के पदाधिकारियों ने प्रथम बैठक […]
आयुष्मान कार्ड से गयाराम के घुटने का हुआसफल ऑपरेशन
आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को 5 लाख रूपए तकमुफ्त इलाज की सुविधा रायपुर 26 फ़रवरी 2024/ आयुष्मान कार्ड से गंभीर मरीजों को इलाज करवाने में बड़ी सहायता मिल रही है। बेमेतरा जिले के 71 वर्षीय श्री गयाराम साहू का घुटने का सफल आपरेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से घुटने की दर्द […]
जनदर्शन कार्यक्रम में तलवारबाजी खिलाड़ी की माँ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
बिटिया का कॉमनवेल्थ खेलों में हुआ सलेक्शन, मुख्यमंत्री से मदद का किया आग्रह, मुख्यमंत्री ने खेल विभाग को दिए निर्देश रायपुर, 4 जुलाई 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर, अमलीडीह निवासी तलवारबाजी खिलाड़ी रीवा बेनी की माँ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पास अपनी बिटिया का आवेदन […]