बिलासपुर, अक्टूबर 2022/राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसूईया उइके 16 और 17 अक्टूबर को दो दिवस के लिए बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उइके राजभवन रायपुर से सवेरे 10.30 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। सुश्री उईके का आगमन दोपहर 12.45 बजे बिलासपुर एसईसीएल गेस्ट हाउस में होगा। दोपहर 2 बजे जिला न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हांेगी। दोपहर 3.30 बजे एसईसीएल गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगी। शाम 4.30 बजे व्यापार विहार स्थित एक निजी होटल आनंद इम्पीरिया में आयेाजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 5.15 बजे एसईसीएल गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगी। सुश्री उईके रात्रि विश्राम एसईसीएल गेस्ट हाउस में ही करेंगी। राज्यपाल दूसरे दिन 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कोटा के डीकेपी हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे दोपहर 3.18 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कोटा के लिए प्रस्थान करेंगी। सुश्री उईके दोपहर 3.30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से सड़क मार्ग से होकर राजभवन रायपुर के लिए रवाना होंगी।
संबंधित खबरें
जमीन का जल्द नामांतरण होने से खुश है शमा परवीन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 11 मई 2022/ मरवाही निवासी शमा परवीन अपनी जमीन का जल्द नामांतरण होने से बहुत खुश है। उन्होने बताया कि उनके द्वारा लगभग 1 माह पूर्व जमीन खरीदी गई थी, जिसका नामांतरण जल्द हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यालय मरवाही के अधिकारी कर्मचारियों का कार्य बहुत अच्छा है तथा उन्हें यह कार्य कराने […]
कलेक्टर ने ग्राम दरवाजा में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया निरीक्षण, कहा सर्वेक्षण में सभी की सहभागिता जरूरी
निर्धारित समय-सीमा में सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश मुंगेली 10 अप्रैल 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह के साथ विकासखण्ड लोरमी के ग्राम दरवाजा में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सर्वे दलों से सर्वेक्षण की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा […]
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई
रायपुर, 24 जनवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें प्रजातांत्रिक मूल्यों और परम्पराओं को मजबूत बनाने के लिए जागरूक करता है। यह दिन लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने […]