जांजगीर-चांपा, नवम्बर 2022/ महिलाओं को घर के भीतर अथवा बाहर किसी भी प्रकार की हिंसा से निजात दिलाने हेतु जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर पिछले पांच वर्षों से 24×7 लगातार संचालित हो रहा है। जिले में हिंसा से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को विधिक सम्मत कार्यवाही करते हुए तत्काल सुविधा व सहायता संवेदनशीलता पूर्वक उपलब्ध करा रही है। इसी तारतम्य में थाना बाराद्वार से प्रकरण सखी ओ.एस.सी. जांजगीर को प्रेषित किया गया। थाना से मिले पत्रानुसार ग्राम भागोडीह निवासी एक दंपत्ति जिसका विवाह सामाजिक रिति-रिवाज से हुआ था के मध्य अत्यधिक वाद-विवाद है तथा सर्वाइवर के द्वारा अनावेदक पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट व गाली-गलौच करने की शिकायत थाने में दर्ज करायी थी। उक्त प्रकरण के संज्ञान में आने पर केन्द्र प्रशासक सुश्री एच.निशा खान द्वारा संवेदनशीलता पूर्वक विधिक सम्मत कार्यवाही कर दोनो पक्षों की काउंसलिंग करायी गई एवं दोनो पक्षों की साझी काउंसलिंग कर विवाद आदि उत्पन्न होने के कारणों पर चर्चा कर समझाईश दी गयी। तत्पश्चात दोनो पक्षों में आपसी समझ बनी। अनावेदक द्वारा अपनी गलती को स्वीकार करते हुए अपने व्यवहार में परिवर्तन कर अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक वहन करने की बात कही। तत्पश्चात दोनो पक्षों द्वारा अपने परिवार को बिखरने से बचाने हेतु गुहार लगायी। समस्त कार्यवाही के पश्चात इकरारनामा तैयार कराते हुए दोनो पक्षों को घर भेजा गया। वर्तमान में उक्त परिवार राजी-खुशी जीवन यापन कर रहे है। दोनो पक्षों द्वारा उनके पारिवारिक एकीकरण कराये जाने पर आभार व्यक्त किया गया।
संबंधित खबरें
पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए आयोजित किए जाएंगे पेंशन शिविर और प्रशिक्षण
जगदलपुर, 30 दिसंबर 2022/ बस्तर संभाग में पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष पेंशन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पेंशन प्रकरणों के विलंब के कारण और उनके निराकरण के लिए आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। संभागीय कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय के संयुक्त संचालक ने बताया कि […]
कटघोरा : शहर कांग्रेस कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस.. कांग्रेस शासित राज्यो में ईडी, जीएसटी व राहुल पर की गई कार्यवाही भाजपा की ओछी राजनीति – नवींन सिंह
कोरबा/पोंडी उपरोडा 5 अप्रैल 2023 : छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कटघोरा विश्राम गृह में प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण आयोग के सदस्य नवीन सिंह, कोरबा शहर कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल, मदरसा […]
कलेक्टर श्री ध्रुव ने फाटपानी स्कूल में बच्चों की क्लास ली
छत्तीसगढ़ी बोली, कला-संस्कृति एवं पारम्परिक परिधानके बारे में रोचक जानकारी लीरायपुर, जनवरी 2023/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर श्री पी.एस.ध्रुव ने आज अपने आकस्मिक भ्रमण के दौरान कई स्कूलों का निरीक्षण कर वहां अध्ययन-अध्यापन की स्थिति और शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला फाटपानी में कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान शिक्षक […]