गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, दिसंबर 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की विशेष पहल पर जिले में मछली पालन से स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी है। इसके तहत गौठानों एवं चारागाह क्षेत्रों में स्थिति तालाबों-जलाशयों के साथ ही अन्य क्षेत्रों के जलाशयों में मछली पालन पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत मरवाही के सद्भावना भवन में लगभग 70 महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को मछली पालन के लिए नवीनतम तकनीक प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को नवीनतम तकनीक बायोफ्लॉक एवं आरएएस सिस्टम के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि रिसर्कुलर एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस) तकनीक की मदद से सीमेंट के टैंक बनाकर मछली पालन कर सकते हैं। इस तकनीक के लिए केंद्र सरकार मदद भी करती है। आरएएस वह तकनीक है, जिसमें पानी का बहाव निरंतर बनाए रखने लिए पानी के आने-जाने की व्यवस्था की जाती है। इसमें कम पानी और कम जगह की जरूरत होती है। इसी तरह तालाबों में अधिक मछली उत्पादन कैसे करे, पानी का रखरखाव, मछली चारा, मछली बीज तैयार करने आदि विषयों पर जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण बिलासपुर से आए मछली पालक श्री प्रकाश पांडेय एवं श्री विकास पांडेय द्वारा दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक मत्स्य श्री ए के निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही डॉ. राहुल गौतम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं बीपीएम उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
राजिम माता का जीवन हमें भक्ति, त्याग और समर्पण की प्रेरणा प्रदान करता है – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू
मां कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी करवाने के लिए प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा मां राजिम जंयती के अवसर पर श्री तोखन साहू को सम्मानित किया गया आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद ने आज भक्त माता राजीम जंयती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजिम पहुंचे। जहां श्री […]
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र कोड़िया एवं बोरीगार का का किया निरीक्षण-05 दिसंबर से धान उठाव का कार्य प्रारंभ
दुर्ग, दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कोड़िया एवं बोरीगारका के धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोड़िया में स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं किसानों से चर्चा की। समिति प्रबंधक ने बताया कि कल से धान उठाव का कार्य प्रारंभ होना है। नियमित रूप से धान […]
मुख्यमंत्री के इंतजार में सक्ती जिला पूरी तैयारी में
मुख्यमंत्री के इंतजार में सक्ती जिला पूरी तैयारी में नए-नए स्लोगन से मुख्यमंत्री का होगा स्वागत अब नई अटके कोई काम ,सक्ती जिला के होही काम नवा जिला गढ़ैया है, भूपेश कका बढ़िया है भूपेश सरकार ह मान बढ़ाइस, हमरो सक्ती जिला कहाइस